संदेश

कारगिल दिवस ( देश प्रेम का दिखावा)

चित्र
 " दर्द हो रहा होगा शीर्षक देखकर"    होना भी चाहिए , हम सबको होना चाहिए क्यों न हो ??? पहले आज आप सबको , उनको भी जिन्होंने आज के दिन अपने कितने अरमानों , सपनों , हकीकत की कुर्बानी देके आज के दिन पर हमें फेसबुक , व्हाट्सएप , इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल फोटो बदलने का मौका दिया था विजय दिवस पर विशेष शुभकामनाएं। आप के मन में आयेगा लेखक कुंठित है मगर क्यों न हो आप सबके तरह लेखक भी उनका अपराधी है जिनके शहीद परिवारजनों को हमसबके द्वारा सिर्फ आज के दिन ही श्रद्धांजलि दी जाती हो। दोष क्या था उनका ?   क्यों उनके बच्चे अपने पिता , पत्नी अपने पति , मां बाप अपने बेटे , बहन अपने भाई , भाई अपने भाई के नाम के आगे स्वर्गीय लगाते है । क्या 120 करोड़ जनसंख्या वाला देश के ठेकेदार वहीं है । कितनी सुविधा देते है हम सब उनको । एक चोर उचक्का आपके यहां का विधायक , सांसद बन जाता है उनका बंगला जाके देखिए उनकी सुविधा जाके देखिए और उनकी सुरक्षा देखिए जबकि ऐसे लोगों को सुरक्षा की नही उनसे लोगों को सुरक्षा की जरूरत होती है।     सरकार किसी की भी हो ऐसे लोग सब जगह मिलेंगे क्योंकि हम अपने पड़ोस ...

कोरोना की दूसरी लहर

चित्र
 लहर या लापरवाही :  पूरे देश में फिर से कोरोना की दूसरी लहर आ गई है या हम सबने लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है । पिछले बार भी इस महामारी ने देश के मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा झकझोरा था आप को लगा होगा की हमने गरीब लोगों की चर्चा नहीं की मगर आपने देखा होगा की उन्हें सरकार के द्वारा भी राशन , रसोई गैस की सुविधा प्रदान की गई थी । मगर मध्यम वर्ग को सरकार के द्वारा ना कोई राहत प्रदान की गई उल्टे उनकी नौकरी चली गई , छोटे छोटे उद्योग बंद हो गए । स्कूल , कोचिंग में कार्यरत लोगों को बेरोजगार होना पड़ गया । एक बार जब उनके उपर से लॉक डाउन का पहरा हटा सब अपने पेट भरने की और चल पड़े ।               लोगों की भीड़  बाजार से लेके धार्मिक स्थल सभी जगह होने लगी । लोगों को लगने लगा की अब इस महामारी में ही जीने की आदत बनानी होगी यहीं पर लोगों ने गलती करना शुरू कर दिया । मास्क , सफाई सब ताक पर रख दिए गए ।         सोचने की बात ये है की मास्क लगा के रहने पर भी इस बात की गारंटी नहीं है की आप इस बीमारी से बच जायेंगे क्योंकि सरकार और देश...

बंगाल चुनाव ( ममता या मोदी या बंगाली अस्मिता )

चित्र
  जीत या हार : बंगाल चुनाव दोनों मुख्य पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है मगर वहां जीत कौन रहा है और हार किसे मिल रही है ।             जीत भी बंगाल रहा है और हार भी बंगाल को ही मिलेगी । मगर इज्जत भी बंगाल की लूटी जा रही है । कभी बंगाली को नक्सल बताया जाता है कभी बांग्लादेशी , कभी बूथ लुटेरा तो कभी गुंडा । आजकल के बच्चे से भी पूछ लोगे की आप बंगाल के बारे में क्या जानते हो तो वो बंगाल की खूबियां नही सिर्फ बुराई ही बता पाएगा । अपने आप को राजनीति का स्तर ऊंचा करने वाली बताने वाली पार्टी ने इस कार्य को बखूबी अंजाम दिया है । चुनाव को नकारात्मक बना दिया गया है । कभी गोत्र , कभी धर्म इसी पर चुनाव टिक गया है । मै हालांकि किसी भी पार्टी का समर्थक नही हूं इस चुनाव में । मगर आपने देखा होगा की अपने आप को बेटी बचाओ का नारा बुलंद करने वाली पार्टी आज एक औरत का सबसे ज्यादा इज्जत उछाल रही है ।  हालंकि ममता बनर्जी के शासनकाल में बीजेपी समर्थित कार्यकर्ताओं की बहुत सारी हत्या हुई है और उसकी जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री को भी लेनी होगी , उनके इतने दिनों के शा...

बिहार चुनाव ( बिहार में चुनाव बा ) दूसरा भाग

चित्र
 बिहार में चुनाव बा बोले थे ना आप लोगो से कि दूसरा भाग में आग लगा देंगे ।  पहले लाल बहादुर शास्त्री जी को शत शत नमन । अब फेर आप लोग मन नौ पांच होने लगे उस से पहले बता दे हमको पता है और आज क्या है मगर हम त पहले ही बोले थे आपको की सच्चे नेता का पता बताएंगे जो सब भूल चुके है ।     चलिए बहुत ज्ञान वर्धक बात हो गई अब थोड़ा थेथरई शुरू करते है ।       अच्छा एगो बात बताइए ये जो 15 साल पहले वाले खानदान के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और तटका 15 साल वाले मुख्यमंत्री इ चुनाव क्यों नहीं लड़ते है एक जगह से ।         अब जैसे एगो पार्टी आई जो कहर मचैले है , जो सब बिना दाग वाले को , पढ़े लिखे को , असली नेता को टिकट दे रही है । उनके पार्टी अध्यक्षा महिला है । अब इ बात का बोलने का कौन जरूरी था अरे हम लोग पतित है ई बात भी मान लीजिए कैसे तो सुनिए , हम देख रहे है इ कुछ नौजवान सब कोई कपड़ा पर सवाल पूछ रहा है कोई कैसे करेंगे काम उस पर । ईको बार एकर कल्ला तब क्यों नहीं अलगा था जब अनपढ़ महिला को मुख्यमंत्री बनाया गया था रात में ।     ...

बिहार चुनाव ( बिहार में चुनाव बा ) पहला भाग

चित्र
 बिहार में चुनाव बा , केकरे सरकार बा। बिहार में चुनाव की घंटी बजी और पार्टियों की दल बदल की शुरुआत हो गई ।         तनी एगो दूगो सवाल है , फेर मुंह मत लटका लीजिएगा सवाल सुनके की आप खाली सत्ता पार्टी के पीछे पड़े रहते है । कहीं हमारे देश भक्त होने पर सवाल मत उठा दीजिएगा । सवाल हमारा ये है कि आपके पास जवाब नहीं होगा । चलिए फिर भी पूछ लेते है गलती हमर नहीं है बेरोजगार बना के रखें है आप पढ़े लिखे होने के बाद भी तो मोबाइल पर गरिया दे मन भर आपको। डर लगता है तनी आपके विधायक सब थापर भी मारते देखे गए है दरभंगा में बेचारे पत्रकार को धोप दिए । चलिए ऐसे कुटाए भी है आपके विधायक , मंत्री भी ।       अच्छा मुख्यमंत्री चचा एगो बात बताइएगा वो डीएनए वाला मैटर सॉल्व हो गया है कि पंचायती आर करवाए । जवाब नहीं दे रहे है चचा आप तो अच्छा कहीं मिट्टी में तो नहीं मिल गए , ना उ वाला मिट्टी में मिलना नहीं भैया उ जो बोले नहीं थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे मगर ... । समझ ही गए होंगे । चचा ए बात बताइए ऐसा कैसे कर लेते है आप सब , अगर 2014 में मोदी जी गड़बड़ थे तो 2017 में अ...

लॉकडाउन 30 साल का

चित्र
 30 साल बिहार बेहाल  सम्राट अशोक का बिहार , चाणक्य का बिहार , गौतम बुद्ध का बिहार , शेरशाह सूरी का बिहार , महान गणितज्ञ का बिहार , मशहूर कवियों का बिहार , पाटलिपुत्र वाला बिहार , देश में सबसे प्रतिभाशाली युवाओं का बिहार , आईएएस की फैक्ट्री बिहार , बक्सर के पावन इतिहास का बिहार , आरा के संघर्ष का बिहार , मिथिलांचल की पावन रीति रिवाज का बिहार , गया के बोध का बिहार , राजगीर की पावन छटा का बिहार , कैमूर की पहाड़ियों का बिहार , क्रांतिकारी भोजपुर का बिहार , चंपारण के आंदोलन का बिहार ,गुरु गोविंद सिंह का बिहार , सीता माता का बिहार , भगवान महावीर का बिहार , मुज्जफरपुर की लीची का बिहार , कोशी की फसल का बिहार , सीमांचल के इतिहास का बिहार , एक ही परिसर में मंदिर मजार का समस्तीपुर का बिहार , नालंदा के पढ़ाई का बिहार ।      अब कहां रहने दिया पहले जैसा हमारा बिहार  अब तो नालंदा में टूटे हुए खंडहर का बिहार , मूज्जफरपुर में बीमारी से मरते छोटे बच्चो का बिहार , बाढ़ में डूबे कोशी का बिहार , महान गणितज्ञ को दर दर की ठोकरें खाते देखने का बिहार , जाति वाद में बिहार के युवाओं ...

अयोध्या में राम ( जय श्री राम )

चित्र
सबके पूर्वज हमारे राम सनातन धर्म के लिए ऐतिहासिक दिन आज सिर्फ श्री राम । सौभाग्य शाली है हम सब जो आज का दिन देख रहे है ।                 राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे । बचपन से सिर्फ ये नारा सुना था आज ये सपना सच हो गया । इस देश की विडंबना है कि जिस देश के निर्माता राम , जिसके पूर्वज राम , जिस देश के संविधान पर राम , जिस देश के हर बच्चे के मुंह पर राम , जिस देश में महामारी में सिर्फ राम - राम उसी देश में राम जी के पवित्र स्थान पर उनके घर को बनने नहीं दिया गया इतने साल।                  और आज भी ये धमकी मिल रही है कि हम ये कर लेंगे वो कर लेंगे , बदला लेंगे । अरे मूर्खो अपना इतिहास निकालो तुम भी हमारे ही हो । आज कुछ हिंदू धर्म में ही लोग राम जी के मंदिर पर बवाल कर रहे थे उन्हें बता दू तुम लोग तो ज्यादा दूर मत जाओ तुम्हारे तो बाप दादा ही हमारे थे ।      अच्छा एक और बात पर आपने ध्यान दिया है कि इतने साल राम जी को काल्पनिक बताने वाले भी आज पोस्ट डाल रहे है कि सबके राम । अरे सह...

बिहार में कोरोना का कहर

चित्र
बिहार में बहार है , कोरोना का कहर है ।    देश में इस महामारी में सबसे पहले बिहार का नाम वहां जाते मजदूरों से चर्चित हुआ ।  लोगों को तब पता चला कि बिहार के कितने लोग बिहार से बाहर जाके मजदूरी , पढ़ाई और बाकी तरह कि नौकरी ( जिसे मजदूरी की संज्ञा में रख ही सकते है ) करते है ।     लोगों के मन में सवाल आना लाजमी था कि यहां तो सुशासन की सरकार है जो सरकार सभी जगह बिहार के बारे में ये बात कहते सुनी जाती है कि बिहार में उसने जंगल राज का खात्मा किया । अब ये बात अलग है कि लालू यादव के परिवार को जंगल राज कह रहे थे या उनके सरकार के द्वारा किए गए कार्य को । यहां पर तो विरोधाभास है क्युकी अगर सुशासन बाबू ये बोलते है कि लालू जी के परिवार को हटाना ही जंगल राज हटाना है तो साहब इसी परिवार के साथ हमने आपको कुर्सी के लिए गलबहियां करते देखा है और सरकार चलाते भी तो ये सवाल तो यही पर खत्म हो जाता है । अब आते है जंगल राज का सरकारी कार्य और स्थिति पर । तो साहब उद्योग के अभाव में पहले भी लोग राज्य के बाहर जाकर अपने आप को प्रवासी कहलवाते थे और आज भी कहलवाते है । उद्योग पहले भी बंद थे आज भी...

CHINESE APP BANNED ( Tik-Tok )

चित्र
CKMKB ( China Ki Maal Ko Ban ) आज के दिन की सबसे बड़ी खुशी या आप ऐसा बोलिए की कितने सालों के बाद आजादी मिली है ऐसे कुंठित विचार वाले , देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मोबाइल एप्लिकेशन से ।  आज खुशी मनाने का दिन है कि आज हमारे यहां के युवा वर्ग मोबाइल और इंटरनेट के जमाने में अच्छी चीज सीखने के बदले अपनी संस्कार को गिराने पर लगे रहे ।    आपको लगेगा कि हम ऐसा क्यों बोल रहे है उसमें से हो सकता है कि कोई ऐप आपका पसंदीदा हो मगर आप कुछ तथ्य जानिए पहले को इस ऐप से हमारी मानसिकता कितनी कुंठित हो गई थी । आज का उदाहरण आपको टिक टोक वाले मोबाइल ऐप का बताता हूं । आप सोचेंगे कि किसी डांस वीडियो किसी बच्चे का जो जुनून होता है उसको खत्म होने पर हम लोगो खुशी मना रहे है । आप सिर्फ एक पक्ष मत देख के फैसला करे । देश तभी सुरक्षित रहेगा जब युवा वर्ग में संस्कार का भाव रहेगा । देश प्रेम समझेगा । अपनी मर्यादा को समझने की कोशिश करेगा । आज लोग ऐसी वीडियो बना रहे जिसमें नग्नता दिखे तो लोग उस वीडियो को ज्यादा पसंद करते है वहीं अगर कोई अच्छा संदेश वाला वीडियो हो तो उसे लोग पसंद नहीं करते जिसके फलस्...

पतंजलि ( आयुर्वेद का रक्षक )

चित्र
कोरोनिल ( देशी दवाई से नफरत क्यों ) इस महामारी से बचने के लिए लोगों ने क्या उपाय नहीं किए ।लोगो ने अपने शरीर को गीजर की तरह बना लिया , दिन रात गर्म पानी पीते रहे । दवाई दुकान ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के नाम पर खूब सारी दवाई बेची और लोगों ने जान के डर से खाना भी शुरू किया । अब किस दवा ने कितने को बचाया इस चर्चा पर जाके कोई फायदा नहीं है क्यों की जब तक आप वायरस के संपर्क में आए नहीं आपकी दवा की परीक्षा हुई नहीं है । मगर जाने दीजिए आज हमलोग शीर्षक पर रहते है ।   जैसे ही पहली दवा जिसका नाम फैबीफ्लू के नाम से आई लोगो ने दवा की दुकान से लेके ऑनलाइन सब जगह इसकी उपलब्धता जांच ली चाहे एक टैबलेट 105 रूपए की क्यों ना हो मगर जान से बढ़कर थोड़े ही कुछ है । दवा कितनी मंहगी हो लेनी तो पड़ती ही है मगर समस्या इस से नहीं है समस्या है दवा माफिया से । दवा और अस्पताल के इस महामारी में भी पैसा बनाने कि रणनीति से । आप अपने घर में ये सुनते होंगे की आयुर्वेद से किसी भी बीमारी को जड़ से हटाया जा सकता है साथ में ये महंगा भी नहीं होता , दूसरी बात आपने कुछ सालों से जेनेरिक दवा का नाम सुना होगा सरकारी स्कीम स...

India-China Face Off ( सीमा के दोनों तरफ दुश्मन )

चित्र
भारत के अंदर और बाहर दोनों तरफ दुश्मन :- आप हम सब भारत वासी डरना मत , आप आराम कीजिए अपने घर में चाइना की बनी एयर कंडीशनर की ठंडी हवाओं में , मस्त न्यूज और फिल्म का आनंद उठाइए चाइनीज टीवी पर , भारत की सरकार को बैठ के मस्त गाली दीजिए अपने चाइनीज मोबाइल से या उस से भी मन भर जाए तो उसी चाइनीज मोबाइल से चाइनीज ऐप खोलिए टिक टोक और मुजरा शुरू कर दीजिए ।         आपका क्या जाने वाले है आप तो सबूत मांगने में विश्वाश रखते है ना तो फिर आप ये भी सबूत मांगोगे की भारत के वीर सपूतों ने कितने दुश्मनों को मार गिराया और आप तो देश की सरकार को अभी गाली देने में विश्वाश करोगे की उनके कारण भारतीय सैनिक शहीद हो गए ।  थोड़ी नजर नीचे कर के अपने आप को आईने में देख लो किसी देश की पूरी जनता सीमा पर नहीं जाती है लड़ने वो देश के अंदर ही बैठ कर देश का साथ देती है ,कभी आपने पाकिस्तान जैसे गिरे हुए देश की मीडिया और विपक्ष को भी वहां को सरकार पर सवाल उठाते देखा है क्या भारत के विरूद्ध । नहीं ना तो सोच लीजिए आप किस स्तर के हो गए है अभी ।  आप मुझे गाली मार रहे होंगे कि सरकार क्यू नहीं आया...

सुशांत सिंह राजपूत ( लूजर नहीं थे आप)

चित्र
झूठ बोल के चले गए लूजर तो नहीं थे आप। हा हो आप , झूठे , लूजर सब कुछ हो आप । ऐसे कौन रुला के जाता है भाई । बिहारी थे ना आप ,अभी आपने देखा था ना टीवी पर बिहारी तो पैदल बिना कुछ खाए पिए 10 दिन तक चलते रहे और अपने घर पहुंच गए फिर भी किसी ने मरने का नहीं सोचा और आपने ये कुछ कुत्ते फिल्म प्रोडक्शन वालों के कारण मरने का सोच लिया । नाम नहीं लूंगा लेकिन आज किसी को छोड़ूंगा भी नहीं भाई मरा है हमारा , बिहारी जब सनकता है ना तो पहाड़ तोड कर रास्ता बना देता है और आप इन हरामियों से डर गए । अरे भाई आप तो स्कॉलर थे ना उन लोगों के पूरे खानदान ने मिला कर जितना नाम नहीं सुना होगा उतना 11 परीक्षा तो आपने कितने साल पहले पास कर लिया था । जितना इनके खानदान में बीवी और पति होते है उतना तो आपका पूरे इंडिया में 7वा रैंक आया था । फिर भी आप इन जैसो से डर गए । अरे इनका क्या था भाई , एक तो अपनी बेटी के साथ गलत सपने देखता है बुड्ढा , उसके एक बेटी की आई क्यू तो अपने यहां के भैंसो के बराबर है । एक तो मर्द है कि नहीं उसके बाप मां को भी नहीं पता है ,हिजड़ा बोल कर हिजडों का अपमान नहीं करूंगा । एक जो टिंगा खुद को बॉलीवुड क...

आजादी ( सिर्फ लेफ्ट को )

चित्र
आजादी मिली सिर्फ भारत के लेफ्ट में बड़ी अचरज हो रहा होगा ये 15 अगस्त 1947 की बातें सुनकर और मन में सवाल भी आ रहा होगा की ये अंग्रेजी शब्द लेफ्ट कहां से ले आए और उसमें भी आप ये पढ़ कर और भी गुस्सा हो गए होंगे की आपने ये कैसे लिख दिया की सिर्फ भारत के लेफ्ट को क्यू आजादी मिली , आजादी तो पूरे देश को मिली थी । गुस्सा अभी और आयेगा जब आप मेरे लिखे शब्द के अर्थ समझ जाएंगे । कहां से शुरू करूं आपके इतिहास से या अभी के वर्तमान से । इतना तो आप ज्ञाता जरूर हो गए होंगे इस वॉट्सएप और फेक न्यूज के समय में । कुछ सवाल जवाब आपके सामने रखता हूं पढ़ते ही आप जो अभी गुस्सा से लाल है ठंडे पड़ जाएंगे । आपने कभी रोड पर जय श्री राम के नारे लगाए है ,क्या सोच रहे है मैं आपको जबरदस्ती लगाने को नहीं बोल रहा हूं नहीं तो आप एक और बार यू एन चले जाएंगे की मुझसे जबरदस्ती लगाने को बोला नारा ,यही तो फेक न्यूज की आजादी हमें नहीं मिली जनाब । चलिए नारे पर आते है आपने सोच लिया ना की मै संघी हूं आप मुझे और क्या बोल रहे है खाकी चड्डी वाले अच्छा और क्या देश में हिंसा फ़ैलाने वाले । कुछ और नहीं बचा होगा तो जवाब सुन लीजिए । यही आज...

मोदी जी के 1 साल ( 1 Year of Modi 2.0)

चित्र
मोदी जी के 1 साल                                                                    30 मई 2019 , चुनाव के रिजल्ट के लगभग 1 सप्ताह के बाद मोदी जी के दूसरी सरकार कि शुरुआत थी । सबसे पहले मंत्रिमंडल और विभाग पर सबको नजर टिकी हुई थी इसके पीछे कुछ कारण थे और वो कारण था सुषमा जी का चुनाव से दूर होना जिसका मतलब सरकार से दूर होना लग रहा था और उनकी छवि बहुत बड़ी हो गई थी विदेश मंत्री रहते लोगों को सेवा करने की सोशल मीडिया पर जिससे ये बात साफ थी कि उनके जैसा विदेश मंत्री कि खोज , दूसरी खबर थी जेटली सर की बीमारी जिसके बाद उन्होंने खुद ही सरकार से अलग रखने कि बात कह दी थी । तीसरी जो सबसे बड़ी बात थी कि अमित शाह को कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी या दूसरी तरफ आप ये बोल सकते है कि सरकार में नंबर 2 कौन होगा ।  खैर ये सब हुआ , अमित शाह गृह मंत्री बने , विदेश मंत्रालय के एक अफसर जिनके पिता जी बहुत बड़े रणनीतिकार थे उनको विदेश मंत्री...

बिहार में रोजगार ( बिहार मांगे रोजगार )

चित्र
बिहार में रोजगार एगो गाना सुनिए पहले हमारे बेरोजगार और मजदूर भाइयों पर फिर कहानी शुरू करेंगे ।  हमारे पिछले ब्लॉग में हमने जंगलराज से शुरुआत की थी अब लालटेन प्रेमी लोग गुस्सा होके फेसबुक पर रिपोर्ट कर दिए चलिए कोई बात नहीं इस से क्या होगा । सच अभी जेल में जिंदगी काट रहा है और 9वी फेल बेटा अभी इकोनॉमिक्स पढ़ा रहा है । चलिए समझने वाले समझ गए होंगे अब उस से आगे बढ़ा जाए एगो नारा के साथ।          "बिहार में बहार है , नितिशे कुमार है " चलिए आज तनी इनका लेते है खबर नारे का कुछो और मत समझ जाइएगा ।  जंगल राज के खात्मे के नाम पर बिहार में सत्ता मिली तीन दोस्तों को जो अपने चौथे दोस्त के 15 साल के सत्ता से गुस्सा हो गए थे । 2005 का समय था वो नेताओ को लगा कि उन लोगो ने हराया है जंगलराज को मगर गफलत में मत रहिएगा उ त चुनाव आयोग था जे पहली बार निष्पक्ष चुनाव करा लिया और नेता लोग जीत गए । अच्छा उ नारा याद है जो उपर लिखे थे बताते है क्या है वो उसमे जो बहार है ना उसका मतलब विकास होता है अरे वो पड़ोसि वाला छोरा विकास्वा का बात नहीं कर रहे है । ई नीतीश जी वा...